- Hindi News
- पीटीयू के सभी बीटेक के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट आया
पीटीयू के सभी बीटेक के सातवें सेमेस्टर का रिजल्ट आया
जालंधर - पंजाब टेक्निकल यूनिवर्सिटी ((पीटीयू)) ने सभी इंजीनियरिंग स्ट्रीम्स में बीटेक के सातवें सेमेस्टर के परिणाम घोषित किए। छात्र और कॉलेज संबंधित लॉग-इन आईडी से पीटीयू की वेबसाइट पर लॉग ऑन करके रिजल्ट देख सकते हैं। सीजीसीजीसी, घरुआं से प्रफुल्ल गुप्ता, बी टेक ((सिविल इंजीनियरिंग)), एसएसआईईटी, डेरा बस्सी से प्रिषि कपूर, बी टेक ((कंप्यूटर साइंस)); सीटीआईटी, शाहपुर से अमितेश प्रकाश, बीटेक ((इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रॉनिक्स इंजीनियरिंग)), डीआईईटी, खरार से गगनदीप कौर, बी टेक ((इलेक्ट्रॉनिक्स एवं क यूनिकेशन्स इंजीनियरिंग)); आईईटी, भद्दल से जसप्रीत कौर सहगल, बी टेक ((इन्फॉर्मेशन टेक्नोलॉजी)) तथा एसएसईटी, शंभु बरीर से रजत अग्रवाल, बी टेक ((मेकेनिकल इंजीनियरिंग)) में अव्वल रहे। परीक्षाओं के कंट्रोलर जसपाल सिंह ने कहा कि हमने कुछ समय पहले परीक्षाओं में सुधार प्रोग्राम शुरू किया था, जिसके नतीजे अच्छे रहे हैं।