पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • डीपीएस में 11वीं ने 12वीं के स्टूडेंट्स को दी फेयरवेल पार्टी

डीपीएस में 11वीं ने 12वीं के स्टूडेंट्स को दी फेयरवेल पार्टी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
प्रिंसिपल आशा कुमार ने शेक्सपियर के शब्दों को दोहराया, कहा विदाई एक बार फिर से मिलने की उम्मीद देती है
भास्कर न्यूज - जालंधर
दिल्ली पब्लिक स्कूल में फेयरवल पार्टी थी। बारहवीं क्लास के लिए आयोजित विदाई समारोह। लेकिन विदाई समारोह खट्टी मीठी यादों से सजीं फोटो वीडियो और साड़ी रैपिंग जैसी गेम्स ने कुछ खास और अलग बना दिया। ट्रिप डाउन द मेमोरी लेन वीडियो में 12वीं क्लास की स्कूल में अलग-अलग एक्टीविटीज में खींची गई तस्वीरों, उनकी आउटडोर कैंप, एक्टिविटीज और क्लास में खींची कई ग्रुप फोटोज का कोलाज था। यादों का कोलाज स्टूडेंट्स के पिछले साल में खींच ले गया, लेकिन साड़ी रैपिंग कंपीटिशन ने स्टूडेंट्स को खूब हंसाया। इस गेम में लड़कियों ने क्लास मेट्स को साडिय़ां बांधी। इसी मस्ती और मजाक के बीच मॉडलिंग, डांस हिप होप जैसी परफॉर्मेंस चलती रहीं। इसके बाद गैस द मूवी गेम हुई, जिसमें बच्चों ने मूवी के टिप दिए और दूसरे ग्रुप ने फिल्मों के नाम बूझे। भंगड़े और वेस्टर्न डांस के बीच बच्चों के लिए एक और वीडियो दिखाया गया, जिसमें उनके टीचर्स ने उन्हें आगे बढ़ते रहने के लिए शुभकामनाएं वीडियो मैसेज के जरिए दीं।
फेयरवैल था तो मिस और मिस्टर दिल्ली पब्लिक स्कूल चुनना तो बनता था । स्कूल के हैड बॉय प्रभजोत सिंह बोलिना मिस्टर डीपीएस और हैड गर्ल ईशा ठाकुर मिस डीपीएस बनीं, दोनों स्कूल के हैड बॉय और हैड गर्ल भी हैं। बेस्ट ड्रेस का खिताब दिनकर, तनवीर और प्रतिमा को मिला। सबसे कर्टियस स्टूडेंट का खिताब अर्पित को और पंक्चुएलिटी के लिए अमित और सिमरन को सम्मानित किया गया। हैड बॉय और गर्ल के साथ खिताब पाने वाले बाकी स्टूडेंट्स ने भी केक काटा। केक कटिंग के बाद स्कूल के वाइस चेयरमैन ठाकुर अरुण सिंह ने बच्चों को हमेशा आगे बढऩे और चलते रहने के लिए प्रेरित किया। वहीं प्रिंसिपल डॉ. आशा कुमार ने शेक्सपियर के शब्दों को दोहराते हुए कहा कि विदाई की घड़ी एक बार फिर से मिलने की आशा जगाती है। सफलता और असफलता की घडिय़ां जीवन में आती रहती हैं। यह आपके नजरिए पर है कि आप उन घडिय़ों को कैसे लेते हैं।