पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी आज भी कर सकते हैं अप्लाई

स्कॉलरशिप के लिए विद्यार्थी आज भी कर सकते हैं अप्लाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
एसोसिएशन ऑफ वालंटियर्स फॉर स्टूडेंट्स राइट्स की मीटिंग डॉ. जीसी कौल की अध्यक्षता में हुई। एसोसिएशन ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम को लागू करने की मांग की। कन्वीनर राजेश कुमार और महासचिव धर्मपाल ने कहा कि भलाई विभाग डायरेक्टर की तरफ से शिक्षण संस्थानों में अदायगी की रिपोर्ट दी गई है, जबकि ऐसा कुछ नहीं हुआ। सात फरवरी को हाईकोर्ट में वेलफेयर डायरेक्टर को हाजिर होने के आदेश दिए हैं। यही कारण है कि भलाई विभाग ने पोस्ट मैट्रिक स्कॉलरशिप स्कीम के तहत 31 जनवरी को विद्यार्थियों के पोर्टल पर ऑनलाइन अर्जियों की मांग की है।
जो अभी तक अप्लाई नहीं कर सके हैं वे इसका लाभ ले सकते हैं। जिन्होंने पहले अप्लाई किया है वे हार्ड कापी 31 जनवरी तक अपने कॉलेज के माध्यम से संबंधित स्वीकृति अथॉरिटी के पास पहुंचाएं। परेशानी पर हेल्पलाइन 99739641 और 81467-04258 पर सुबह दस से शाम पांच बजे तक सोमवार से शुक्रवार तक संपर्क कर सकते हैं।