पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई, बाहर से आ रही संगत

आश्रम की सुरक्षा बढ़ाई, बाहर से आ रही संगत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
दिव्य ज्योति जागृति संस्थान, नूरमहल के संस्थापक आशुतोष महाराज की गहन समाधि के दूसरे दिन भी श्रद्धालुओं का आना-जाना लगा रहा। संस्थान के मीडिया सैल ने प्रेस कांफ्रेंस में कहा कि महाराज ठीक हैं। उनकी ध्यान समाधि जारी है। अब वह बैठने के बजाए लेटने की अवस्था में समाधि में लीन हैं। वीरवार को सत्संग हॉल में बैठकर साधक प्रार्थनाएं करते रहे। आश्रम के आसपास सुरक्षा बढ़ा दी गई है। डिप्टी कमिश्नर वरुण रूजम, देहात पुलिस के एसएसपी जसप्रीत सिंह सिद्धू पुलिस बल के साथ बाहर तैनात रहे। आश्रम के बाहर अस्थाई स्टैंड बनाए जा रहे हैं। दोपहर तीन बजे के आसपास दिल्ली नंबर की चार बसों में साध्वियां आश्रम पहुंची।
16 सदस्य गवर्निंग कमेटी देखती है कामकाज - आश्रम का कामकाज 16 सदस्यों की गवर्निंग कमेटी देखती है। स्वामी आदित्यानंद अभी इसके प्रधान हैं। एक सवाल के जवाब में स्वामी विशालानंद ने कहा कि आश्रम में सभी मिलकर काम करते हैं। हमारे यहां गद्दी की कोई परंपरा नहीं इसलिए सबकुछ महाराज ही हैं। अगर किसी तरह का कोई बदलाव करना होगा तो महाराज खुद ही करेंगे।