पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का वेट लिफ्टिंग सेट दिया

खिलाडिय़ों को इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का वेट लिफ्टिंग सेट दिया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
वेटलिफ्टर खिलाडिय़ों की मांग पर वीरवार को स्पोट्र्स डिपार्टमेंट की ओर से गुरु गोबिंद सिंह स्टेडियम में इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का वेटलिफ्टिंग सेट दिया गया। मुख्य संसदीय सचिव खेल पवन टीनू ने इस मौके पर कहा कि जिस तरह से पंजाब सरकार आपकी मांग को पूरा करने के लिए तत्पर है ठीक उसी तरफ खिलाड़ी भी पूरी मेहनत के साथ राज्य के लिए मेडल जीतें।
स्टेडियम में पहले से वेट लिफ्टिंग होती थी, लेकिन यह इंटरनेशनल स्टैंडर्ड की नहीं थी। अब इंटरनेशनल स्टैंडर्ड का सेट मिलने से खिलाड़ी खुश हैं। खिलाडिय़ों ने बीते काफी समय से रुके हुए डाइट के पैसे की भी टीनू से डिमांड की। उन्होंने खिलाडिय़ों को आश्वासन दिलाया कि एक सप्ताह के भीतर सभी खिलाडिय़ों के खाते में पैसे पहुंच जाएंगे।
मालूम हो कि इस बार से खिलाडिय़ों को ग्राउंड में खाना दिए जाने के बजाय हर माह उनके बैंक खाते में पैसे ट्रांसफर किए जाने की बात कही गई थी। छह माह से अधिक समय गुजर गया लेकिन न तो खिलाडिय़ों को ग्राउंड में खाना मिला और न ही अभी तक खाते में पैसा पहुंचा। इस मौके पर डीएसएस राजेंद्र कौशल समेत कई अन्य लोग उपस्थित रहे।