- Hindi News
- कर्मियों ने बंद करवाया अड्डा, फ्लाईओवर पर उतारी सवारियां
कर्मियों ने बंद करवाया अड्डा, फ्लाईओवर पर उतारी सवारियां
भास्कर न्यूज - जालंधर
पंजाब रोडवेज के कर्मचारियों की हड़ताल का खमियाजा आम लोगों को भुगतना पड़ा। रोडवेज के कर्मचारियों ने किसी भी बस को बस स्टैंड के अंदर दाखिल नहीं होने दिया। ड्राइवरों ने बस स्टैंड के बाहर और फ्लाईओवर पर उतार दिया। सवारियों को अपने गंतव्य को जाने वाली बसों को ढूढऩे में खासी परेशानी का सामना करना पड़ा।
पंजाब रोडवेज मुलाजिमों की सांझी एक्शन कमेटी के निर्देशों पर पंजाब रोडवेज के मुलाजिमों ने बुधवार को बस स्टैंड को 12 से 2 बजे तक बंद रखा। मुलाजिमों ने जालंधर के साथ-साथ मोगा, अमृतसर और चंडीगढ़ के बस स्टैंडों को भी दो घंटों के लिए बंद रखा। इस दौरान रोडवेज की बसें बंद रहीं। एक्शन कमेटी के कन्वीनर अमरीक सिंह गिल ने कहा कि सरकार उनकी मांगों को मान नहीं रही है, इसलिए उनको बस स्टैंड बंद करना पड़ा। हरकेवल राम, कमलजीत सिंह, सुरिंदर सिंह, प्रवेश कुमार मौजूद थे।