पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • अग्रवाल सभा दो को लगाएगी कैंप

अग्रवाल सभा दो को लगाएगी कैंप

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर कैंट
जिला अग्रवाल सभा की एक बैठक प्रधान महेश गुप्ता की अध्यक्षता में हुई। इसमें दो फरवरी को लांबड़ा के भगवानपुर के पास गुप्ता पैलेस में फ्री मेडिकल कैंप लगाने का निर्णय लिया गया।
गुप्ता ने बताया कि कैंप में डॉ. नितिश गर्ग, शुभांग गर्ग, डॉ. रमन गुप्ता, डॉ. कमल गुप्ता, डॉ. संदीप गोयल, संदीप गोयल, राजेश गुप्ता मरीजों की जांच करेंगे।
कैप में शूगर, ब्लड प्रेशर, बोन डेनसिटी, यूरिक एसिड के मुफ्त टेस्ट कर दवाइयां दी जाएंगी। मौके पर सुभाष गुप्ता, राजेश गुप्ता, रविन्द्र गुप्ता, नरिन्द्र गुप्ता, पुनीत अग्रवाल, परनीत अग्रवाल, जीपी जिंदल, अमित मित्तल, नरेश गुप्ता, अरुण गुप्ता, कीर्ति गुप्ता, दर्शन लाल गुप्ता, राजीव गर्ग, श्याम सुंदर अग्रवाल, पंकज मित्तल भी मौजूद थे।