- Hindi News
- हर अस्पताल में फ्री होता है कुष्ठ का इलाज
हर अस्पताल में फ्री होता है कुष्ठ का इलाज
भास्कर न्यूज - जालंधर
सेहत विभाग की ओर से कुष्ठ आश्रम में महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर कुष्ठ निवारण दिवस मनाया गया। कार्यक्रम में मुख्य मेहमान सिविल सर्जन डॉ. आरएल बस्सन थे। डॉ. आरएल बस्सन ने कहा कि कुष्ठ रोग पुराने जन्मों का शाप नहीं, बल्कि कीटाणुओं से होने वाला रोग है, इसका इलाज एमडीटी दवाई के साथ पूर्ण रूप से हो सकता है। शरीर पर हल्के गुलाबी रंग का निशान जो दर्द रहित होता है, इस बीमारी की निशानी होता है।
उन्होंने बताया कि सभी सरकारी अस्पतालों में इसका इलाज फ्री में होता है। डॉ. बस्सन ने सिविल अस्पताल नर्सिंग स्कूल के विद्यार्थियों द्वारा निकाली जा रही कुष्ठ रोग संबंधी जागरूकता रैली को हरी झंडी देकर रवाना किया। इस मौके पर जिला लेप्रोसी अफसर डॉ. अश्विनी गुप्ता, डॉ. सुषमा चावला, जिला टीबी अफसर डॉ. राजीव शर्मा मौजूद थे।