- Hindi News
- बाबा लाल दयाल के जन्मदिवस पर शोभायात्रा आज
बाबा लाल दयाल के जन्मदिवस पर शोभायात्रा आज
जालंधर - बावा लाल दयाल मंदिर प्रताप बाग में महंत छोटनदास महाराज की अध्यक्षता में शोभायात्रा दोपहर दो बजे निकाली जाएगी। शोभायात्रा बाबा लाल जी के एक फरवरी को मनाए जा रहे जन्मदिवस के उपलक्ष्य में निकाली जाएगी। इसी संदर्भ में मंदिर से प्रभातफेरियां भी निकाली जा रही है।
जन्मदिवस के मौके पर मंदिर परिसर में भंडारा होगा। दो फरवरी को श्री रामचरित मानस पाठ प्रारंभ सुबह दस बजे होगा। तीन फरवरी पाठ को विश्राम दिया जाए और दोपहर एक बजे भंडारा होगा। चार फरवरी सुबह नौ से 11 बजे तक हवन यज्ञ, 11 से एक बजे तक संकीर्तन होगा।