पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • एटीएम से छेड़छाड़ की तो आवाज आएगी, ‘क्या कर रहे हो’

एटीएम से छेड़छाड़ की तो आवाज आएगी, ‘क्या कर रहे हो’

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
अखंड प्रताप सिंह - जालंधर
पंजाब नेशनल बैंक के एटीएम में हो रही लगातार चोरी की घटनाओं को रोकने के लिए सिक्योरिटी सिस्टम को अपग्रेड किए जाने की तैयारी शुरू कर दी है। इसके लिए तहत शहर के 32 एटीएम को ई-सर्विलांस सिस्टम से जोड़ा जा रहा है। इस सिस्टम से जुडऩे के बाद एटीएम में चोरी करना मुश्किल ही नामुमकिन हो जाएगा।
अधिकारी बताते है कि तीन स्तरीय सिक्योरिटी सिस्टम को लगाया जा रहा है। यदि कोई एटीएम मशीन पर तेजी के साथ पैर मारता है तो बीप की आवाज होगी। इसके साथ ही ई-सर्विलांस सिस्टम के माध्यम से एक संदेश पहुंच जाएगा। दूसरे स्तर में यदि वह एटीएम मशीन के साथ छेडख़ानी शुरू करता है तो एटीएम रूम में लग हुए स्पीकर से आवाज आएगी, आप क्या कर रहे हैं एटीएम के साथ छेडख़ानी न करे।’ इसके बाद भी यदि वह नहीं मानता है तो ई-सर्विलांस सिस्टम पर बैठा हुआ व्यक्ति तत्काल प्रभाव से नजदीक के थाने या पुलिस चौकी को इसकी सूचना देगा। इसके अलावा संबंधित बैंक मैनेजर को फोन करके या एसएमएस अलर्ट किया जाएगा।