पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • पांच महीने बाद मिलने लगे सी फार्म

पांच महीने बाद मिलने लगे सी-फार्म

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
जालंधर - पांच महीने के बाद बीएमसी चौक टैक्सेशन दफतर में सी-फार्म मिलने शुरू हुए हैं। लेने वालों की भीड़ लग गई। न तो भारी डिमांड के चलते अतिरिक्त स्टाफ लगाकार फार्म बांटे गए। न ही बैठन का प्रबंध किया गया। इससे व्यापारी परेशानी हुए। दिक्कत ये है कि जरूरत के मुकाबले आधे फार्म ही दिए गए हैं। एईटीसी राजपाल सिंह ने कहा कि 5000 सी-फार्म आए हैं। हर हफ्ते मंगलवार और वीरवार को दिए जाएंगे।
स्पोट्र्स फर्म में अकाउंटेंट के तौर पर कार्यरत दीपक कुमार ने कहा कि डर है कि कहीं चंद घंटे में ही फार्म मिलने बंद न हो जाएं। इसी लिए सुबह ही से कतार में लगे हैं। बाद दोपहर इलेक्ट्रीकल ट्रेडर अमित शर्मा ने कहा कि जिसे बीस फार्म चाहिए थे, उसे दस ही दिए गए। पांच महीने बाद फार्म मिले, वो भी आधे।
शाम पांच बजे तक लोगों की कतार लगी रही।







बाद दोपहर इलेक्ट्रीकल ट्रेडर अमित शर्मा ने कहा कि जिसे बीस फार्म चाहिए थे, उसे दस ही दिए गए। पांच महीने बाद फार्म मिले, वो भी आधे।

शाम पांच बजे तक लोगों की कतार लगी रही।