पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • लगातार चौथी बार वैट रिटर्न भरते हुए ठप हो गई पेक्सटेक्स डॉट कॉम

लगातार चौथी बार वैट रिटर्न भरते हुए ठप हो गई पेक्सटेक्स डॉट कॉम

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
हजारों व्यापारी शुक्रवार को वैट रिटर्न नहीं भर सके। दोपहर बारह बजे राज्य टेक्सेशन डिपार्टमेंट का ऑनलाइन पोर्टल ठप हो गया। वैट रिटर्न भरते हुए चौथी बार यह दिक्कत आई है। वो भी तब जब ऑनलाइन पोर्टल की कैपेस्टी बढ़ाई गई है। जो लोग रिटर्न नहीं भर सके, उन्हें सबसे बड़ी चिंता टिन लॉक होने की है। रोजाना सौ रुपए पैनल्टी भी लगेगी। व्यापारी रिटर्न भरने को अतिरिक्त समय मांग रहे हैं।
जालंधर में चालीस हजार व्यापारी हैं। अक्टूबर से दिसंबर तक की तिमाही में वैट रिटर्न भरने की डैडलाइन तीस जनवरी तक थी। आखिरी दिन था। सो, सबमें जल्दबाजी भी थी। सुबह नौ बजे के करीब ऑनलाइन पोर्टल ((पेक्सटेक्स डॉट कॉम)) पहले धीमा हो गया। दोपहर 12 बजे तक आते-आते ठप ही हो गया। अकाउंटेंट राजीव शर्मा ने कहा कि तब ज्यादा परेशान हुई जब सारे क्लाइंट पैनल्टी और टिन नंबर लॉक होने का डर बताने लगे।
दूसरी तरफ टैक्सेशन विभाग के जानकारों ने बताया-ज्यादा लोड पडऩे से काम ठप हुआ। हर बार यही समस्या आती है। हालांकि जुलाई में पहले दस दिन में ही काम ठप हो गया था। इस बार आखिरी वक्त पर परेशानी आई।
पाइप फिटिंग की फैक्ट्री के संचालक गुरदीप सिंह ने कहा कि टिन नंबर ब्लॉक कर देता है विभाग। कई-कई दिन कारोबार ठप हो जाता है। रिटर्न नहीं भर पाए। अब जिम्मेदार कौन? पैनल्टी नहीं लगनी चाहिए, किसी भी व्यापारी पर।


‘पैनल्टी नहीं लगेगी’

एईटीसी राजपाल सिंह ने कहा कि जो लोग रिटर्न नहीं भर सके। उनसे पैनल्टी नहीं ली जाएगी। रिटर्न भरें, अतिरिक्त समय मिलेगा।

व्यापारी बोले, अतिरिक्त समय दिया जाए

वॉलव एंड कॉक्स की इंडस्ट्री के संचालक आरके गुप्ता ने कहा कि विभाग की साइट के कारण कई लोग रिटर्न नहीं भर सके। रिटर्न भरने के लिए अब उन्हें अतिरिक्त दस दिन दिए जाएं।