- Hindi News
- भट्ठल बताएं दंगों पर उनका स्टैंड क्या : कालिया
भट्ठल बताएं- दंगों पर उनका स्टैंड क्या : कालिया
भास्कर न्यूज - जालंधर
1984 के दिल्ली में सिख दंगों और आपरेशन ब्लू स्टार पर भट्ठल के बयान पर विधायक मनोरंजन कालिया ने कहा कि वह क्लीयर करें कि उनका अपना स्टैंड क्या है। राहुल पर बोले - वह कन्फ्यूज्ड पर्सन हैं, जबकि नरेंद्र मोदी का विजन पूरी तरह क्लीयर है। भट्ठल ने कहा था कि ऑपरेशन ब्लू स्टार के लिए लाल कृष्ण आडवाणी ने ही इंदिरा गांधी पर दबाव डाला था।
विधायक कालिया ने कहा कि राजिंदर कौर भट्ठल पहले ऑपरेशन ब्लू स्टार पर अपना ओपिनियन दें। राहुल गांधी दिशाहीन बातें कर रहे हैं। खुद कनफ्यूज हैं और दूसरों को भी कर रहे हैं। जब चौरासी के दंगों की बात होती है तो वह गोधरा की बात करने लगते हैं। हकीकत ये है कि चौरासी के दंगों की आज तक एफआईआर तक दर्ज नहीं की जा रही। जबकि गोधरा में तो सरकार ने लोगों को पकड़ा भी, केस दर्ज हुए, अदालत ने भी क्लीयर किया। नरेंद्र मोदी ही प्रधानमंत्री के सही उम्मीदवार हैं।