पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • रांग साइड से ओवरटेक करने पर एक्सीडेंट, एक की मौत

रांग साइड से ओवरटेक करने पर एक्सीडेंट, एक की मौत

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - अलावलपुर/किशनगढ़
जालंधर-पठानकोट मार्ग पर गांव काहनपुर-रायपुर के पास कैंटर चालक के एक ओवरटेक के कारण चार वाहन भिड़ गए। एक व्यक्ति की मौत हुई है जबकि तीन घायल। सुबह नौ बजे हेमकुंट पब्लिक स्कूल के सामने क्रॉसिंग पर जाम लगा था। इसी दौरान तेज रफ्तार कैंटर ने दाईं ओर ओवरटेक किया। नतीजतन पीछे से आ रही कार भिड़ गए। कैंटर के सामने तेज रफ्तारी ट्रॉला गुजर रहा था। दोनों में टक्कर के बाद ट्रॉला एक और बस से भिड़ गए। जहां ट्रॉला सड़क पर पलट गया। बजरी बिखरी गई। वहीं, बस एक ओर से पूरी क्षतिग्रस्त हो गई।
हादसे में बस चालक सुरजीत सिंह की मौत हुई है। सुरजीत हिमाचल प्रदेश के जिला ऊना का रहने वाले था। इसी तरह ट्रॉला चालक फरीदाबाद के रहने वाले भारत के साथ नेहा शर्मा पत्नी विवेक शर्मा वासी पठानकोट व टैंकर चालक प्रदीप कुमार को भी चोटें आई हैं। घायलों को जनता अस्पताल और कपूर अस्पताल में भर्ती कराया गया।