पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आतंकवाद में भी घर घर अखबार पहुंचाते रहे हैं विनोद कक्कड़

आतंकवाद में भी घर-घर अखबार पहुंचाते रहे हैं विनोद कक्कड़

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर
शहर के सबसे पुराने अखबार वितरक 57 साल के विनोद कक्कड़ का हार्ट अटैक से निधन हो गया। महाराजा गार्डन के रहने वाले विनोद कक्कड़ ने अखबार वितरण के दौरान बहुत से दौर देखे, लेकिन कभी हार नहीं मानी। 44 साल से अखबार वितरण का काम करने वाले विनोद ने आतंकवाद के दौर में जब पत्रकारों पर आतंकी हमले हो रहे थे तब भी उन्होंने हार नहीं मानी और साइकिल पर घर-घर अखबार बांटने जाते। कफ्र्यू हो या भारी बारिश हमेशा समय पर ही अखबार बांटते। 1999 में उन्होंने स्कूटर खरीदा। इसके बाद स्कूटर पर अखबार बांटना शुरू किया। सन 2000 में द जालंधर न्यूजपेपर डिस्ट्रीब्यूटर एसोसिएशन के प्रधान बने और अंतिम श्वास तक प्रधान रहे। विनोद कक्कड़ 14 साल तक एसोसिएशन के प्रधान रहे। हॉकरों के हक के लिए वे अमृतसर, लुधियाना से लेकर चंडीगढ़ और दिल्ली तक गए। विनोद रोजाना सुबह साढ़े तीन बजे शास्त्री मार्केट पहुंच जाते और आठ बजे तक काम निपटा कर घर चले जाते।