पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मिनिस्ट्रियल स्टाफ सामूहिक छुट्टी कर जालंधर में करेंगे रोष प्रदर्शन

मिनिस्ट्रियल स्टाफ सामूहिक छुट्टी कर जालंधर में करेंगे रोष प्रदर्शन

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - नवांशहर
मिनिस्ट्रियल स्टाफ एसोसिएशन की ओर से मंडल शिक्षा अधिकारी जालंधर की कार्यालय सुपरडैंट दविंदर कौर के साथ किए गए दुव्र्यवहार के विरोध में एसोसिएशन की ओर से डीसी कार्यालय जालंधर के समक्ष रोष प्रदर्शन किया जाएगा।
इस संबंध में जानकारी देते हुए एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष पवनजीत सिंह सिद्धू व महासचिव गुरकीरत सिंह ने बताया कि 23 दिसंबर को हुई इस घटना के बाद मिनिस्ट्रियल स्टाफ की ओर से जालंधर में लगातार रोष प्रदर्शन किए जा रहे हैं, मगर अभी तक इस संबंध में न तो शिक्षा विभाग के उच्चाधिकारियों और न ही विभाग के मंत्री की ओर से सुपरडैंट के साथ दुव्र्यवहार करने वाले अधिकारी के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई। यही नहीं 17 जनवरी को विधायक गुरप्रताप सिंह बडाला के घर के सामने भी संबंधित अधिकारी का पुतला फूंका गया। अब इस कड़ी के अगले चरण के तहत डीसी कार्यालय जालंधर के समक्ष प्रदर्शन किया जाएगा, जिसके चलते समूह एसोसिएशन सदस्यों व पदाधिकारियों की ओर से छुट्टी ली जाएगी।
नेताओं ने कहा कि अगर सरकार ने जल्द ही संबंधित अधिकारी के खिलाफ कार्रवाई न की तो एसोसिएशन को प्रदेश स्तरीय संघर्ष शुरू करना पड़ेगा। इस मौके पर परमजीत सिंह, गुलशन शर्मा, राजवंत कौर, जसवीर सिंह, तेजिंदर सिंह, नरिंदर सिंह, सतविंदर पाल चौधरी, रणवीर कुमार, दलविंदर सिंह, मोहन लाल, संजीव कुमार, पलविंदर सिंह, विक्रम सिंह, तेजिंदर सिंह सैणी भी मौजूद रहे।