पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बहू की हत्या में भाजपा नेता, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

बहू की हत्या में भाजपा नेता, पत्नी और बेटा गिरफ्तार

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - जालंधर/फगवाड़ा
जालंधर के अर्बन एस्टेट निवासी केके अरोड़ा की बेटी नेहा द्वारा ससुराल में आत्महत्या किए जाने के मामले में सिटी पुलिस ने बुधवार को उसके पति, सास-ससुर को गिरफ्तार किया है। वीरवार को तीनों आरोपियों को अदालत में पेश किया जाएगा।
भाजपा एनजीओ सैल के पूर्व जिला अध्यक्ष राकेश जलोटा की बहू नेहा जलोटा पत्नी विवेक जलोटा ने ससुराल विश्वकर्मा नगर में पंखे से फंदा लगा जीवन लीला समाप्त कर ली थी। परिवार को इस बारे में उसका पता तब चला जब नेहा की सास पूनम जलोटा स्कूल से घर लौटी। पूनम ने डोर बेल बजाई जब काफी देर से अंदर से कोई रिस्पोंस नहीं मिला तो पड़ोसियों ने दीवार फांद कर छत के रास्ते घर में दाखिल होकर दरवाजा खोला। जब पूनम अंदर गई तो उसकी बहू का शव पंखे से झूल रहा था।
पुलिस ने नेहा कि पिता के बयान पर नेहा के पति, ससुर-सास और देवर हेमंत के खिलाफ धारा 304बी/120बी के तहत मामला दर्ज किया है। एसएचओ रविंदर सिंह और केस के जांच अधिकारी एसआई जसवंत सिंह ने बताया कि नेहा के पति व सास-ससुर को गिरफ्तार कर लिया गया है। सिविल अस्पताल में डा. आशीष जेतली, डा. गुरिंदर जोसन व डा. कुलविंदर कौर ने पोस्टमार्टम कर शव परिजनों के हवाले कर दिया है।