- Hindi News
- महापुरुष स्वामी श्री रूप चंद महाराज की जयंती कल
महापुरुष स्वामी श्री रूप चंद महाराज की जयंती कल
लुधियाना - एसएस जैन सभा द्वारा अध्यक्ष ललित जैन की अगुवाई में महापुरुष स्वामी श्री रूप चंद जी महाराज का 202वां जयंती महोत्सव 26 जनवरी को मनाया जाएगा। एसएस जैन सभा के अध्यक्ष ललित जैन ने बताया कि इस महोत्सव में उत्तरी भारत से जैन समाज के लोग बड़ी संख्या में शामिल होंगे। महोत्सव की शुरुआत ध्वज आरोहण से सुबह 10 बजे से होगी। ध्वजारोहण रिचा जैन धर्म पत्नी परम गुरु भगत संजय कुमार जैन नेहाल सिंह वाला करेंगी। अध्यक्ष एसएस जैन सभा मंडल के श्री सुभाष कुमार जैन समारोह के मुख्य अतिथि होंगे। समारोह की अध्यक्षता मंजू जैन धर्म पत्नी दर्शन कुमार जैन लुधियाना वाले करेंगे। तप सम्राट श्री सतेन्द्र मुनि जी महाराज, सर्व धर्म दिवाकर लोक मान्य संत श्री अनुपम मुनि जी महाराज, श्री बल्व मुनि जी महाराज श्री अमृत मुनि जी महाराज, साध्वी श्री चंद्र प्रभा जी महाराज, साध्वी ओम प्रभा जी, साध्वी श्री अंचला कुमारी, साध वी श्री पद्म प्रभा जी और साध्वी श्री शक्ति प्रभा जी अपने पावन प्रवचनों से संगतों को निहाल करेंगी।