- Hindi News
- घर के आगे खड़ा होने से रोकने पर युवकों ने पीट कर किया घायल
घर के आगे खड़ा होने से रोकने पर युवकों ने पीट कर किया घायल
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शराब पीकर घर के आगे खड़ा होने से रोकने कारण गुस्साए आधा दर्जन युवकों ने मारपीट कर एक व्यक्ति को घायल कर दिया। मारपीट की यह घटना गांव लसाड़ा-पोहलोवास की है। घायल अवतार सिंह की शिकायत पर मलौद पुलिस ने इसी गांव के पप्पी, रिंकू, जगजीत सिंह, बब्बू, नीटू और तेजिंदर सिंह के खिलाफ मारपीट करने व जानलेवा धमकियां देने के आरोप में पर्चा दर्ज किया है। थानेदार नछत्तर सिंह मामले की जांच कर रहे हैं।
शिकायतकर्ता अवतार सिंह उर्फ निक्का ने पुलिस को बयान दर्ज करवाया है कि 18 जनवरी शाम साढ़े सात बजे वह गांव में जा रहा था। इसी दौरान आरोपियों ने उसे रास्ते में घेरकर गाली-गलौच करते हुए झगड़ा करना शुरू कर दिया। उसके विरोध जताने पर आरोपियों ने लाठियों व डंडों से हमलाकर कर उसे पीटना शुरू कर दिया। उसके शोर मचाने पर आरोपी उसे घायल कर जान से मारने की धमकियां देते हुए भाग गए। बाद में घायल हालत में परिजनों ने मलौद के सिविल अस्पताल में दाखिल कराया। पुलिस ने इस मामले में 6 व्यक्तियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।