- Hindi News
- सहकारी सभा ने मुनाफा वितरण समारोह करवाया
सहकारी सभा ने मुनाफा वितरण समारोह करवाया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
स्थानीय अनाज मंडी में मुल्लांपुर कोआपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सभा लिमिटेड की ओर से मुनाफा वितरण समारोह करवाया गया। जिसमें मुल्लापुंर कोऑपरेटिव मार्केटिंग कम प्रोसेसिंग सभा लिमिटेड के कर्मचारी सभा के सदस्यों को यहां पर 528 सदस्यों को वर्ष 2009 से लेकर 21 मार्च 2013 तक का 13 लाख 31 हजार 558 रुपये का मुनाफा वितरण किया गया। मैनेजर कर्मजीत सिंह ने बताया कि यह मुनाफा कुल रकम का 14 फीसदी के हिसाब से 528 सदस्यों मे वितरित किया गया है। उक्त सदस्यो में से 473 सभा के सदस्य है और 55 सदस्य सहकारी सभाओं के हैं। इस अवसर पर सभा के चेयरमैन हरपाल सिंह गहौर, पलविंद्र सिंह भरोवाल, जगदेव सिंह जोधा, डायरेक्टर चरणजीत सिंह मोही, हरमिन्द्र सिंह, करतार सिंह, डॉक्टर अमरजीत सिंह, प्रेम इंद्र कुमार गोगा मौजूद थे।