180 ग्राम चरस के साथ व्यक्ति गिरफ्तार
लुधियाना। जीटीबी मार्केट इलाके से खन्ना पुलिस ने चरस के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 180 ग्राम चरस बरामद हुई है। थानेदार रछपाल सिंह ने बताया कि वह पुलिस कर्मियों के साथ जीटीबी मार्केट में संदिग्ध व्यक्तियों की चेकिंग कर रहे थे। इसी दौरान वहां से गुजर रहे आरोपी शिव कुमार मिश्रा को जो मॉडल टाउन खन्ना का रहना वाला है, शक पडऩे पर रोककर तलाशी ली गई, तो आरोपी से 180 ग्राम चरस बरामद हुई। जिसके बाद आरोपी को काबू गिरफ्तार कर उसके खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।