पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • संसार नाशवान है और हर जीव का शरीर मिट्टी के बराबर है

संसार नाशवान है और हर जीव का शरीर मिट्टी के बराबर है

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गरीबदासी आश्रम सतगुरु भूरी वाले धाम तलवंडी खुर्द में स्वामी शंकरा नंद महाराज भूरी वालों के 29वें चादर दिवस और समाज सेवा के लिए प्रयत्नशील स्वामी गंगा नंद जी भूरी वाले इंटरनेशनल फाउंडेशन के स्थापना दिवस संबंध में करवाया गया समागम समाप्त हुआ। यहां पर जगतगुरु बाबा गरीबदास महाराज की अमृतवाणी के अखंड पाठ साहब के भोग डाले गए । समागम में स्वामी शंकरा नंद महाराज जी भूरी वालों ने कहा कि यह
संसार नाशवान है और हर जीव का शरीर मिट्टी के
बराबर होता है।
इस दौरान यहां आंखों का चेकअप कैंप भी लगाया गया।जिसमें 353 मरीजों की जांच की गई। इस मौके पर सामाजिक सुरक्षा स्त्री व बाल विकास की ओर से इंद्रप्रीत कौर मल्होत्रा, फाउंडेशन के सचिव कुलदीप सिंह मान, अध्यक्ष जसबीर कौर, रमनजोत कौर ग्रेवाल, सुरिंदर पाल सिंह, बूटा सिंह मौजूद थे।