पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • मालवा कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह

मालवा कॉलेज में पुरस्कार वितरण समारोह

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मालवा कॉलेज बौंदली समराला में इनाम वितरण समारोह का आयोजन किया गया। यहां शिक्षा मंत्री सिकंदर सिंह मलूका ने कहा कि हमारा देश गुलाम रहने के कारण शिक्षा के क्षेत्र में पीछे रह गया था। उन्होंने कहा कि पंजाब में लड़कियों की पढ़ाई पर जोर दिया गया है। जिस कारण आज पंजाब में लड़कियां शिक्षा के साथ-साथ प्रत्येक क्षेत्र में लड़कों से आगे हैं। उन्होंने कहा कि हर क्षेत्र में लड़कों से लड़कियां अव्वल है। आने वाले समय में सरकार द्वारा कॉलेजों में लगभग 150 रोजगार मुखी कोर्स शुरू करने की योजना है। इनाम प्राप्त करने वाले छात्रों
में अमनदीप कौर बीए प्रथम वर्ष, रूपिंदर कौर बीए द्वितीय वर्ष, परविंदर सिंह बीए तीसरा वर्ष व अन्य स्टूडेंट्स शामिल रहे। इस मौके पर बलदेव सिंह बौंदली, जसप्रीत सिंह एडवोकेट, कमांडेंट रशपाल सिंह, हरपाल सिंह ढिल्लों, प्रो. जगमोहन सिंह डायरेक्टर, आलम दीप सिंह मौजूद रहे।