पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जमानत पर आते ही शुरू किया नशे का धंधा

जमानत पर आते ही शुरू किया नशे का धंधा

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
जेल छूटते ही व्यक्ति नशे के कारोबार में लग गया। अभी जेल से मात्र 20 दिन छूटे हुए हुआ था। इस बारे में थाना सदर के पुलिस ने बताया कि वह पुलिस पार्टी के साथ गांव लीला मेघ सिंह में गश्त कर रहे थे। इसी दौरान गांव जनेतपुरा की ओर से एक स्कूटर पर एक व्यक्ति आता दिखाई दिया। जिस को रूकने का इशारा किया तो उस ने स्कूटर वापस मोडऩे की कोशिश की। लेकिन पुलिस ने उसे पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम करनैल सिंह वासी भैणी गुजरा बताया। पुलिस ने स्कूटर की तलाशी ली तो उसमें 20 किलो चूरापोस्त बरामद हुआ। पुलिस ने उसे मौके पर ही गिरफ्तार कर उसके खिलाफ थाना सदर में मामला दर्ज कर लिया। पुलिस ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जा रही है।