पैसों को लेकर चलीं गोलियां, ३ पर केस
भास्कर न्यूज - लुधियाना
लेन देन के कारण गोली चलाने के आरोप में थाना हठूर पुलिस ने तीन लोगों पर मामला दर्ज किया है। यह कार्रवाई महिला की शिकायत पर की गई है। तीनों आरोपी अपने घर से फरार चल रहे हैं। थाना हठूर पुलिस को गांव मानूके की रहने वाली महिला चरणजीत कौर पत्नी निर्मल चंद ने बताया कि उसका मनहोर लाल पुत्र लेख राज के साथ मेडिकल काम में साझेदारी थी। बाद में दोनों के बीच किसी मनमुटाव हो गया। दोनों ने अलग अलग काम करने का फैसला लिया। मनोहर लाल ने 1 लाख 90 हजार रुपये में दुकान अपने पास रख ली और दुकान का लेने देने भी उसके पास चला गया। इस बारे में बेटे को पता नहीं था। वह किसी व्यक्ति से पैसे लेने गया तो वहां मनहोर लाल ने अपने साथियों के साथ मिल कर उससे मारपीट की और रात में उनके घर के बाहर हवाई फायर किए। उन्होंने इसकी शिकायत पुलिस को दी। एसआई मलकीत सिंह ने बताया पुलिस ने इस बारे में मामला दर्ज कर लिया।
वॉर्ड नंबर ४२ में राष्ट्रीय वोटर दिवस मनाया