- Hindi News
- कैंटर की टक्कर से कार सवार तीन व्यक्ति घायल
कैंटर की टक्कर से कार सवार तीन व्यक्ति घायल
भास्कर न्यूज - लुधियाना
गांव बालियों के नजदीक कैंटर की टक्कर लगने से कार में सवार तीन व्यक्ति घायल हो गए। घायलों को सिविल अस्पताल समराला ले जाया गया, जहां से उनको डीएमसी अस्पताल लुधियाना दाखिल कराया गया। हादसे में घायल हुए माछीवाड़ा से हरदेवपाल सिंह की शिकायत पर समराला पुलिस ने गांव राहौण थाना सिटी खन्ना के टेंपू ड्राइवर अनिल कुमार के खिलाफ पर्चा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। हादसे की जांच कर रहे थानेदार शाम लाल ने बताया कि शिकायतकर्ता हरदेवपाल सिंह ने दर्ज कराए बयान में कहा है कि बुधवार रात 9 बजे वह अपनी कार में साथी सतिंदर सिंह व मनप्रीत सिंह के साथ समराला से वापिस माछीवाड़ा जा रहा था। गांव बालियों के समीप पहुंचने पर तेजगति व लापरवाही से कैंटर ड्राइवर ने अपना टेंपू से कार को टक्कर मार दी। हादसे में उसके साथ दोनों साथी भी घायल हो गए और कार क्षतिग्रस्त हो गई। घायलों सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया। लेकिन उनकी नाजुक हालत को देखते हुए लुधियाना के डीएमसी अस्पताल में रेफर कर दिया गया। पुलिस ने कैंटर चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।