- Hindi News
- मुल्लांपुर दाखां में गणतंत्र दिवस मनाया गया
मुल्लांपुर दाखां में गणतंत्र दिवस मनाया गया
लुधियाना - नगर पंचायत कार्यालय में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया । राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म हल्का दाखां के विधायक मनप्रीत सिंह एयाली ने निभाई और बाल फुलझड़ी स्कूल के बच्चों ने राष्ट्रीय गान गाया। इस अवसर पर नगर पंचायत के कार्य साधक अफसर बलबीर सिंह गिल्ल, डीएसपी दाखां नवरीत सिंह विर्क, भाजपा नेता मेजर सिंह देतवाल, सीनियर उपाध्यक्ष संजीव ढंड, भूपिंदर सिंह मुल्लांपुर, अंबू राम मछाल, जसपाल सिंह लवली, सतीश अरोड़ा, रमेश कुमार शर्मा, मघ्घर सिंह बड़ैच व नगर पंचायत के पूर्व अध्यक्ष प्रेम इंद्र कुमार गोगा व अन्य उपस्थित थे। कैप्शन, गणतंत्र दिवस मौके मुल्लांपुर में राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा करते हुए हल्का दाखां के विधायक मनप्रीत सिंह एयाली व प्रोग्राम पेश करते हुए स्कूली बच्चे।