६५वें गणतंत्र दिवस पर फहराया तिरंगा
लुधियाना - अनाज मंडी में सब डिवीजन स्तरीय गणतंत्र दिवस मनाया गया। जिसमें एस डी एम् राकेश पोपली ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया और परेड से सलामी ली। एस डी एम् राकेश पोपली ने गणतंत्र दिवस पर लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम सभी को सामाजिक कुरीतियों और नशों से मुक्त भारत के निर्माण के लिए कार्य करना चाहिए। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों को कहा कि वह ईमानदारी से सेवा समझ कार्य करें। स्वतंत्रता सेनानियों और सांस्कृतिक कार्यक्रम में हिस्सा लेने वाले स्कूली बच्चों को भी सम्मानित किया गया। इस अवसर पर नायब तहसीलदार दीपक भारद्वाज, नगर कौंसिल के ईओ शक्ति कुमार कौशल, बीडीपीओ हरकमल जीत सिंह, डीएसपी सतनाम सिंह बैंस, थाना सदर के प्रभारी मोहन दास, थाना सिटी के प्रभारी सुखमिंदर सिंह, शिअद के हल्का इंचार्ज विक्रमजीत सिंह खालसा, विधायक गुरुचरण सिंह बोपाराय, नगर कौंसिल के अध्यक्ष अमनदीप सिंह गिल, नगर कौंसिल के पूर्व अध्यक्ष सुदर्शन कुमार जोशी, शिअद के सर्किल जत्थेदार मोहन सिंह तलवंडी, भाजपा के मंडल अध्यक्ष कपिल गर्ग, शिअद के शहरी जत्थेदार कुलविंदर सिंह भट्टी, ब्लाक समिति मेंबर चमकौर सिंह देओल, पूर्व पार्षद विजय कुमार जैन, बूटा सिंह छापा, नछतर सिंह, चरनजीत सिंह बबू, बुद्धराज सिंह, ब्लाक समिति चेयरपर्सन बलजिंदर सिंह कलसियां, चेयरमैन अमरजीत सिंह सहवाजपुरा, यशपाल जैन आदि उपस्थित थे इसी तरह नगर कौंसिल कार्यालय में गणतंत्र दिवस पर ईओ शक्तिकुमार कौशल ने राष्ट्रीय ध्वज फहराया। ईओ ने कहा कि महान देश भगत लोगों की बेमिसाल कुर्बानियों की वजह से ही देश को आजादी प्राप्त हुई इस अवसर पर तिरलोक सिंह जुनेजा जगजीत, अवतार, जगदीप, सुखपाल , राम , गुरिंदर, राजेश कुमार उपस्थित थे।
लुधियाना - यहां की नई अनाज मंडी में गणतंत्र दिवस धूमधाम से मनाया गया। जिसमें राष्ट्रीय झंडा लहराने की रस्म उप मंडल मजिस्ट्रेट जतिंदरपाल सिंह द्वारा निभाई गई। इस उपरांत मुख्य एसडीएम द्वारा परेड का निरीक्षण भी किया गया और उनके द्वारा मार्च पास से सलामी ली गई। इस समय स्कूली बच्चों द्वारा रंगारंग सांस्कृ़तिक कार्यक्रम पेश किया गया। इस दौरान बच्चों ने देश भक्ति के गीत गाए और नाटकों का मंचन किया। इस समारोह में विभिन्न क्षेत्रों में अच्छी सेवाएं करने वाले समाजसेवियों का विशेष सम्मान भी किया गया। समय पूर्व विधायक जगजीवन सिंह खीरनियां, विधायक अमरीक सिंह ढिल्लों, नगर कौंसल के पूर्व अध्यक्ष कृष्ण लाल भारती, सुरिंदरपाल सिंह ढिल्लों, मित्रपाल लवली, लाला मंगत राए और शहर निवासी उपस्थित थे।