पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्वामी रूपचंद की 202वीं जयंती मनाई

स्वामी रूपचंद की 202वीं जयंती मनाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समारोह की शुरुआत ध्वजारोहण से हुई
भास्कर न्यूज - लुधियाना
एसएस जैन सभा की ओर से स्वामी रूपचंद महाराज के 202वीं जयंती पर उनकी समाधि पर एसएस जैन सभा की ओर से समारोह का आयोजन किया गया। सतेन्द्र मुनिराज, सर्वधर्म दिवाकर लोक मान्य संत अनुपम मुनि महाराज, बल्ब मुनि महाराज, अमृत मुनि महाराज, महासाध्वी चन्द्रप्रभा महाराज, ओमप्रभा, अंचला कुमार, पद्म प्रभा, शक्ति प्रभा की अगुवाई में करवाए गए ध्वजारोहण ऋचा जैन ने किया। सुभाष कुमार जैन लिली गीदड़वाहा अध्यक्ष एसएस जैन महासभा मंगल देश मुख्य अतिथि थे। रामकुमार जैन लुधियाना, राकेश कुमार जैन अध्यक्ष एसएस जैन महासभा उत्तरी भारत लुधियाना, योगिंदर पाल जैन लुधियाना, विपन जैन पूर्व अध्यक्ष एसएस जैन सभा भागा पुराना, अभय कुमार जैन रामा मंडी, सतपाल जैन गंगानगर भी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।
समारोह की अध्यक्षता मंजू जैन धर्म लुधियाना वालों ने की। तरसेम जैन ने लोगों का स्वागत किया। श्री महावीर जैन हाई स्कूल के बच्चों ने धार्मिक और सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश किए।
एसएस जैन सभा के अध्यक्ष ललित जैन, उपाध्यक्ष नेमचंद जैन, सेक्रेटरी धर्मवीर जैन, कोषाध्यक्ष पवन जैन, वरिंदर जैन, रविंदर जैन, सुरिंदर कुमार दुग्गड़, सुरिंदर कुमार पाटनी ने रूपचंद महाराज का स्मृति चिह्न और दोशाला देकर मुख्यअतिथि और गणमान्यों का सम्मान किया। अनुपम मुनि महाराज ने बताया कि स्वामी रूपचंद महाराज घोर तपस्वी और चमत्कारी संत थे। उन्होंने अपना पूरा जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित कर दिया।
इस अवसर पर धरमिंदर जैन सरदूलगढ़, केवल कृष्ण, अभय कुमार मोगा, पवन जैन मुल्लांपुर, गुलाब जैन सुधार, जेपी जैन लुधियाना, सुभाष चंद महल कलां, सूरज पान, मनतीर जैन लुधियाना, पृथ्वी राज जैन जालंधर, शरद कुमार जैन फरीदकोट, अशोक जैन भनूड़, जगदीश जैन लुधियाना, चौधरी विद्या, राज जैन, जय भगवान जगराओं और प्रेमचंद बरनाला, रामचंद्र जैन मलेरकोटला मौजूद थे।