- Hindi News
- यूनाइटेड एग्रो इंडस्ट्री ने निकाले लाखों के इनाम
यूनाइटेड एग्रो इंडस्ट्री ने निकाले लाखों के इनाम
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बलेसिंग पैलेस में यूनाइटेड एग्रो इंडस्ट्रीज गांव गोंदवाल की ओर से एक समागम करवाया गया। इंडस्ट्री के मालिक डॉक्टर बी के बंसल की अगुवाई में, इस समागम में मैरी गोल्ड और मेगा स्टार कैटल फीड बेचने वाले डीलर उपस्थित हुए।
डीलरों की उपस्थिति में यूनाइटेड एग्रो इंडस्ट्रीज की ओर से लाखों के इनाम ग्राहकों को प्रोत्साहित करने के लिए निकाले गए। इनामों में 5 नैनो कार, 10 प्लेटिना मोटरसाइकिल, 30 एलसीडी, 50 माइक्रोवेव के अलावा अन्य ईनाम भी निकाले गए। डॉक्टर बंसल ने बताया कि हमारी कंपनी की ओर से दूध देने वाले पशुओं के स्वास्थ्य को ठीक रख ने के मकसद से संतुलित कैटल फीड तैयार की जाती है। जिसको पशुओं को डालने से पशुओं का स्वास्थ्य भी ठीक रहता है। और पशु दूध भी ज्यादा मात्रा में देते है। इस अवसर पर भीम सैन बंसल, हीरा लाल बंसल, केके शर्मा, विजय कुमार जैन, प्रिंसिपल अवतार सिंह, प्रेस क्लब के अध्यक्ष परमिंदर कुमार गोरिला के अलावा बड़ी संख्या में कैटल फीड विजेता उपस्थित थे।