- Hindi News
- गणतंत्र दिवस पर मेडिकल जागरूक कैंप लगाया गया
गणतंत्र दिवस पर मेडिकल जागरूक कैंप लगाया गया
भास्कर न्यूज - लुधियाना
स्वर्गीय जवाहर लाल अग्रवाल मार्केट में डॉक्टर रमेश सुपर स्पेशलिस्ट आई केयर और लेसिक सेंटर की ओर से गणतंत्र दिवस के उपलक्ष्य में शुगर की बीमारी से आंखों और शरीर पर पडऩे वाले बुरे प्रभाव की रोकथाम के लिए विशेष सेमिनार और मेडिकल जागरूकता कैंप लगाया गया।
इस जागरूकता कैंप में डीएमसी अस्पताल लुधियाना के शुगर विभाग के डॉक्टर परमिंदर सिंह मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित हुए और उन्होंने राष्ट्रीय ध्वज फहराने की रस्म अदा की। डॉक्टर रमेश और राकेश अग्रवाल ने मुख्य अतिथि डॉक्टर परमिंदर सिंह का सेंटर पहुंचने पर स्वागत किया। परमिंदर सिंह ने 150 के करीब शुगर के मरीजों का मुफ्त चेकअप किया।
गोयल लैब और डाइग्नोस्टिक सेंटर के डॉक्टर नरेश गोयल की टीम ने 125 शुगर के मरीजों का शुगर का टैस्ट भी मुफ्त में किया।
डॉक्टर रमेश जैन ने शुगर की बीमारी से आंखों पर पडऩे वाले दुष्प्रभावों के बारे में बताया कि रोगियों की डायबिटिक रेटिनोपैथी की आंखों में समस्या होने से अंधापन हो सकता है। डॉक्टर रमेश ने कहा कि शुगर लेवल पर कंट्रोल करने से ही आंखों पर पडऩे वाले दुष्प्रभाव को रोका जा सकता है। शुगर की बीमारी के बारे में बच्चों को जागरूक करने के लिए भाषण लेख लिखन और पोस्टर मेकिंग के मुकाबले भी करवाए गए। जिसमें 7 स्कूलों और कॉलेजों के स्टूडेंट्स ने हिस्सा लिया और हिस्सा लेने वाले 50 के करीब स्टूडेंट्स को पहला, दूसरा और तीसरा स्थान हासिल करने पर सर्टिफिकेट और इनाम देकर सम्मानित किया गया। लायन क्लब के अध्यक्ष डॉक्टर दुर्गेश शर्मा और कनाडा निवासी मोहन सिंह विशेष रूप से उपस्थित हुए।