पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गिरफ्तारी को लेकर थाना के बाहर धरना प्रदर्शन

गिरफ्तारी को लेकर थाना के बाहर धरना प्रदर्शन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
थाना सदर रायकोट में कुलहिंद कृषि मजदूर यूनियन के जिला अध्यक्ष प्रकाश सिंह बर्मी और सीटू के तहसील अध्यक्ष दिलजीत कुमार गोरा के नेतृत्व में धरना दिया गया। गांव अंडालु के एक दलित परिवार के घर में घुसकर बाप-बेटे को पीटने के आरोपियों की गिरफ्तार की लोग मांग कर रहे हैं।
प्रकाश सिंह बर्मी, काका सिंह और जसविंदर सिंह ने बताया कि 18 जनवरी की रात में काका सिंह पुत्र पाला सिंह का अपनी मां से किसी बात को लेकर झगड़ा हो गया। इतने में अमनदीप सिंह पुत्र लक्खा सिंह और लक्खा सिंह पुत्र भगवान सिंह कौम जट निवासी अंडालु पाला सिंह के घर में बिना इजाजत घुस गए और काका सिंह को पीटने शुरू कर दिए। पाला सिंह ने रोकने की कोशिश की तो उन्होंने बात नहीं सुनी। पाला सिंह का पड़ोसी जसविंदर सिंह पुत्र करनैल सिंह बीच-बचाव के लिए आया और मामला शांत करवाया। धरना देने वालों ने बताया कि थोड़ी देर बाद लक्खा सिंह फिर पाला सिंह के घर आया और गंडासी से वार करना चाहा। लेकिन जसविंदर सिंह ने फिर बचा लिया, पर लक्खा ने धमकी दी कि तुम पर पुलिस में झूठा केस दर्ज करवाकर सबक सिखा दूंगा। एक घंटे के बाद पुलिस पार्टी पाला सिंह के घर आई और काका सिंह की पिटाई करने लगी। पाला सिंह ने लिखित में 19 जनवरी को पुलिस में शिकायत दी। पर आरोपियों को गिरफ्तार नहीं किया गया। डीएसपी सतनाम सिंह बैंस को इसकी जानकारी दी मगर कोई कार्रवाई नहीं की गई। थक हार कर लोगों ने सोमवार को थाने के बाहर धरना दिया।