नशीला पाउडर व चूरापोस्त समेत दो धरे
लुधियाना - लुधियाना देहात की पुलिस ने दो लोगों को नशीले पाउडर और चूरापोस्त के साथ गिरफ्तार किया है। अलग-अलग थानों में पुलिस ने मामला दर्ज किया है।थाना सिधवां वेट की पुलिस ने 120 ग्राम नशीले पाउडर के साथ एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। एएसआई कि कर सिंह ने बताया वह गांव भैणी आरिया में दरिया पुल के पास गश्त कर रहे थे। इसी दौरान एक व्यक्ति पुलिस को देखकर भागने लगा। ऐसा देख पुलिस ने उसे पकड़ लिया। तलाशी लेने पर उसके पास से120 ग्राम नशीला पाउडर मिला। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गुरमेल सिंह पुत्र जगीर सिंह बताया। गुरमेल सिंह के खिलाफ थाना सिधवां वेट में मामला दर्ज किया गया है। अड्डा रायकोट चौकी के इंचार्ज सतपाल सिंह कोठे पोना के पास नाकाबंदी कर संदिग्धों की तलाशी ले रहे थे। एक व्यक्ति को रोककर पूछा तो उसने अपना नाम सूबेदार सिंह उर्फ सूबा पुत्र सुखदेव सिंह निवासी गगड़ा बताया। साथ में लिए गए लिफाफे की तलाशी ली गई तो उसमें से तीन किलो चूरापोस्त निकला।