पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस

नाबालिग से दुष्कर्म के आरोप में केस

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - थाना दाखां पुलिस ने गांव हांस कलां के रहने वाले आरोपी किंदी के खिलाफ नाबालिग से दुष्कर्म करने के आरोप में मामला दर्ज किया है। इस मामले की जांच एएसआई किरन बाला ((वुमन सैल)) जगराओं कर रही है। दाखां पुलिस को बयान में गांव हांस कलां की रहने वाली नाबालिग ने बताया कि वह एक फैक्ट्री में काम करती है। पीडि़ता ने बताया कि 20 जनवरी को उसकी मां बड़ी बहन से मिलने बाहर गई थी। उसका पिता भी किसी काम से बाहर था। वह घर में अकेली थी। तभी दोपहर 2 बजे गांव का ही रहने वाला युवक उसके घर आया। फिर उसके साथ जबरदस्ती की। आरोपी ने पीडि़ता को धमकी दी कि अगर किसी को बताया तो वह उसके पूरे परिवार को खत्म कर देगा। पीडि़ता ने बताया कि 25 जनवरी को उसकी सेहत खराब हुई, तो उसके परिजनों ने उसे जगराओं के सरकारी अस्पताल में भर्ती करवाया। तब फिर उसने उक्त घटना के बारे माता को बताया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।