पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • ‘आप’ कार्यकारिणी गठित, रमनीक बने कन्वीनर

‘आप’ कार्यकारिणी गठित, रमनीक बने कन्वीनर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - माछीवाड़ा
‘आप’ के लुधियाना से सचिव बलवीर अग्रवाल ने कहा कि पंजाब के आम लोगों पर पहले कई वर्षों तक कांग्रेस ने पंजे से दबाव बनाकर रखा। अब अकाली दल अपनी तकड़ी से भेदभाव कर लोगों को लुभाने में लगी है लेकिन राज्य की जनता अब जागरूक हो चुकी है। वह किसी के भी बहकावे या दबाव में नहीं आएगी।
दोनों प्रमुख पार्टियों से आहत होकर आम आदमी का झुकाव अब आम आदमी पार्टी की तरफ हो गया है। लुधियाना से आए रघुबीर राजू, हरजीत सिंह, फतह गढ़ से पहुंचे विशाल मोदगिल, हरमोहिंदर कौर व सरवजीत सिंह के साथ माछीवाड़ा मे आप सदस्यों की बैठक जिमीदारां धर्म शाला में हुई। जिसमें ब्लाक माछीवाड़ा की कार्य कारिणी गठित की गई। बैठक के उपरांत प्रैस नोट जारी करते हुए बताया कि बैठक में पार्टी सदस्यों ने एक मत से रमनीक कुमार को ब्लाक कन्वीनर, भरत भूषण को सचिव तथा कुलदीप सिंह कालड़ा को खजानची मनोनीत किया। इस बैठक में अपने संक्षिप्त संबोधन में ज्यादातर आप नेताओं ने कांग्रेस व अकाली दल को कोसते हुए राज्य के हालातों के लिये जिम्मेवार करार दिया व कहा कि माछीवाड़ा जैसे ग्रामीण हलके में भी ‘आप’ को समर्थन देते हुए बडी तादात में लोग ‘आप’ के साथ जुड़ रहे है। उस समय उनके साथ डॉक्टर बीबी वर्मा, कुलदीप सिंह, सुरिंदर सिंह कालड़ा, सतनाम सिंह बवेजा, कुलदीप सिंह दीपा, दीपक कुमार, कमलजीत पम्मा, जगतार सिंह, बबलू कुमार, सुखविंदर सिंह गोल्डी, पिन्टू कुमार, राजू भट्टी, करनैल सिंह दौलत पुर, गणेश पंडि़त, प्रभजोत कालड़ा, महिंदर पाल, रघु कुमार भी शामिल थे।




आम आदमी पार्टी लुधियाना के सचिव बलवीर के साथ पार्टी के अन्य सदस्य।