पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • किसानों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा

किसानों ने एसडीएम को मांग पत्र सौंपा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाब किसान सभा संबंधित नेताओं द्वारा किसानों की मांगो के लिए एक मांग पत्र एसडीएम समराला को दिया गया। तहसील अध्यक्ष रणवीर सिंह ललकलां व कामरेड भजन सिंह ने बताया कि पंजाब के आबादकारों को जमीन की मलकियत के अधिकार दिए जाएं। आर्थिक तंगी से गुजर रहे किसानों और मजदूरों का कर्जा माफ किया जाए। गेंहूं का कम से कम समर्थन मूल्य 1800 रुपए किया जाए। बाढ़ से प्रभावित किसानों और खेत मजदूरों को योग मुआवजा दिया जाए और कृषि का काम करते हुए दुर्घटनाओं से किसान और मजदूर की मौत हो जाने से कम से कम 5 लाख का मुआवजा पीडि़त परिवार को जारी किया जाए। महासचिव बलदेव सिंह को लताला व गुरमीत सिंह नीलों ने कहा घरेलू बिजली, डीजल और पैट्रोल के बढ़ते रेट वापिस लिए जाएं। किसानों को मोटरों के कनेक्शन तुरंत जारी किए जाएं। मांग पत्र देने वालों में अन्य के अलावा प्रकाश सिंह ऊधोवाल, नच्छतर सिंह, जसवंत सिंह, प्यारा सिंह, अमरीक सिंह समशपुर, बखशीश सिंह, मनजीत सिंह ऊधोवाल, राजिंदर सिंह व प्रेम लाल तथा अन्य उपस्थित थे।