पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • स्कूल की चेकिंग प्रिंसिपल गैरहाजिर

स्कूल की चेकिंग प्रिंसिपल गैरहाजिर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
समराला - सरकारी सीनियर सेकेंड्री स्कूल ((लड़के)) में डिप्टी डीओ लुधियाना गुरजोत सिंह द्वारा अचानक की गई चैकिंग के दौरान स्कूल के प्रिंसीपल ही गैरहाजिर पाए गए। गुरजोत सिंह ने अपनी जांच में पाया कि प्रिंसीपल ने छुट्टी के लिए कोई दरखास्त नहीं दी थी। डिप्टी डीओ की जांच के दौरान स्कूल के अध्यापकों में अफरा-तफरी का माहौल बना रहा। डिप्टी डीओ गुरजोत सिंह ने माना कि जांच के दौरान प्रिं. हरभजन सिंह स्कूल में मौजूद नहीं थे। और न ही उन्होंने छुट्टी के लिए कोई दरखास्त दी थी। उन्होंने कहा कि स्कूल मुखी के गैरहाजिर की रिपोर्ट डीपीआई ((सेकेंड्री)) को भेज दी गई है। जब इस संबंध में स्कूल के प्रिं. हरभजन सिंह से संपर्क किया गया, तो उनका कहना था कि उनकी तबीयत खराब थी। जिस कारण वह समय पर स्कूल नहीं पहुंच सके।
जब उनसे पूछा गया कि उन्होंने छुट्टी के लिए कोई दरखास्त दी थी, तो उन्होंने ना में जवाब दिया।