- Hindi News
- समाजसेवी युवाओं ने बनाया एनजीओ, स्कूल जाने में नाकाम बच्चों को पढ़ाएंगे
समाजसेवी युवाओं ने बनाया एनजीओ, स्कूल जाने में नाकाम बच्चों को पढ़ाएंगे
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शहर के समाजसेवी युवाओं ने मिलकर केयरटेकर ह्यूमेनिटी क्लब का गठन किया है। जिसका मकसद स्कूल जाने में नाकाम आर्थिक तौर पर कमजोर परिवारों के बच्चों को पढ़ाना है। इस मुहिम को आगे बढ़ाने के लिए क्लब के पदाधिकारी युवाओं को साथ जोडऩे का अभियान भी चलाएंगे।
इसी मुद्दे पर चंडीगढ़ रोड स्थित सेक्टर 32-ए में क्लब के प्रेसिडेंट वरूण शर्मा की देखरेख में एक मीटिंग की गई। जिसमें उन्होंने क्लब के अन्य पदाधिकारियों का ऐलान भी किया। इस मौके पर आमराय से क्लब के वाइस प्रेसिडेंट गुरतेज सिंह कालड़ा, जनरल सेक्रेटरी इंदरप्रीत सिंह, कैशियर मनदीप सिंह उप्पल व एडवाइजर रमनदीप सिंह बनाए गए। नव-नियुक्त पदाधिकारियों ने अपने अभियान से युवा वर्ग को जोडऩे का संकल्प भी लिया।
क्लब के प्रधान वरूण ने अपने नवगठित गैर-सरकारी संगठन का मकसद स्पष्ट किया कि पहले क्लब के पदाधिकारी व मेंबर स्कूल जाने में नाकाम बच्चों की जानकारी शहर भर से जुटाएंगे। फिर जिस एरिया के ऐसे बच्चे होंगे, उसके आसपास के स्कूलों में प्रबंधकों से बातचीत करेंगे। ताकि नजदीकी स्कूल में बच्चों के दाखिले करा सकें। बच्चों की पढ़ाई, वर्दी व अन्य जरूरी खर्च क्लब की तरफ से दिया जाएगा।