- Hindi News
- शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियां अगवा
शादी की नीयत से दो नाबालिग लड़कियां अगवा
लुधियाना - शादी की नियत से दो नाबालिग लड़कियों को अगवा करने के आरोप में अलग-अलग थानों की पुलिस ने दो युवकों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में थाना डिवीजन नंबर 7 की पुलिस ने लड़की के पिता की शिकायत पर बिहार के मोनू यादव व एक अन्य मामले में बस्ती जोधेवाल पुलिस ने दौलत कालोनी के मुकेश कुमार के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पहले मामले में पुलिस ने बताया कि आरोपी मोनू यादव उक्त नाबालिग से छेड़छाड़ करता रहता था। जिसके चलते लड़की के परिजनों ने आरोपी युवक को कई बार समझाया भी था। लड़की घर से बाहर किसी काम के चलते गई हुई थी। रात तक लड़की के वापिस ना लौटने पर परिजनों ने आसपास उसकी तलाश करनी शुरु की। बाद में पता चला कि आरोपी युवक नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसला कर अगवा कर ले गया है। एक अन्य मामले में आरोपी मुकेश कुमार घर के बाहर से नाबालिग लड़की को शादी की नियत से बहला फुसला कर अगवा कर ले गया। पुलिस आरोपियों की तलाश कर रही है।