रोलर स्केटिंग में शानदार प्रदर्शन
भास्कर न्यूज - लुधियाना
बाल भारती पब्लिक स्कूल में बच्चों में पढ़ाई के साथ अन्य गतिविधियों में भी रुचि जगाने के उद्देश्य से इंटर हाउस रोलर स्केटिंग कंपीटिशन का आयोजन हुआ।
पहली से पांचवीं क्लास तक के स्टूडेंट्स ने प्रतियोगिता में अपनी कला का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य ही बच्चों में लाइफ स्टाइल को ठीक से अपनाने के लिए प्रेरित करना था। फाइनल राउंड के लिए कुल 32 स्टूडेंट्स का चयन किया गया। सबने अपनी कला का शानदार प्रदर्शन किया। कार्यक्रम में ब्वायज कैटेगरी में तीसरी क्लास के रुशार्थ कत्याल ने पहला, चौथी क्लास के भार्गव सिंगला ने दूसरा और पांचवीं क्लास के जसराज सिंह ने तीसरा स्थान हासिल किया।
वहीं, गल्र्स कैटेगरी में चौथी क्लास की इनायत पनेसर ने फस्र्ट, तीसरी क्लास के धृति महाजन ने सेकंड और तीसरी क्लास की वंशिका सिंह ने थर्ड पोजीशन ली। प्रिंसिपल पूनम डोगरा ने सभी स्टूडेंट्स को उनके बेहतरीन प्रदर्शन पर बधाई दी। उन्होंने सभी स्टूडेंट्स को इस तरह की एक्टिविटीज में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया व सच्चे स्पोट्र्समैन की तरह ही अपनी प्रतिभा को प्रदर्शित करने की सलाह दी।