- Hindi News
- 15 साल से सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे राजेश नगर के दुकानदार
15 साल से सीवरेज ब्लॉकेज की समस्या से जूझ रहे राजेश नगर के दुकानदार
अनिल शुक्ला - लुधियाना
वॉर्ड 31 के कई इलाकों सीवरेज का काम पूरा नहीं है। जिन इलाकों में वहां सफाई पर ध्यान भी नहीं दिया जा रहा। जिस कारण आए दिन सीवरेज जाम रहता है। वार्ड के अंतर्गत चंदन नगर मेन रोड स्थित राजेश नगर में दो साल से सीवरेज ब्लॉक होने की समस्या बनी हुई है। नगर निगम को लगातार की जा रही शिकायतों के बावजूद भी प्रशासन समस्या पर ध्यान नहीं दे रहा। सीवरेज ब्लॉक होने के कारण जहां इलाका निवासी परेशानी झेल रहे हैं, वहीं दुकानदारों की दुकानदारी भी प्रभावित हो रही है। राजेश नगर के दुकानदारों का कहना है इलाके में सीवरेज तो है पर ना के बराबर।15 साल से सीवरेज की सफाई भी नहीं की गई है। पहले तो कभी कभार ही सीवरेज जाम होता था। अब तो हर तीसरे दिन सीवरेज ब्लाक हो जाता है। सफाई के नाम पर कर्मचारी केवल खाना पूर्ति कर जाते है। बरसात के दिनों में काफी बुरा हाल हो जाता है। सीवरेज का गंदा पानी बैक मारने के कारण सड़कों पर भर जाता है। जिससे दुकान पर सांस लेना भी मुश्किल हो जाता है। उन्होंने निगम प्रशासन से सीवरेज की सफाई करा समस्या से निजात दिलाने की मांग की है।
आपका पैसा, आपका हक
आपके वार्ड या इलाके में विकास काम नहीं हो रहा है। पार्षद और विधायक आपकी मांगों पर गौर नहीं करते हैं। पानी, बिजली, सीवर और सड़क से जुड़ी समस्याएं आप हमें भेज सकते हैं। आप नगर निगम को टैक्स देते हैं। सरकार को टैक्स अदा कर रहे हैं। ऐसे में आपको मूलभूत सुविधाएं मिलनी चाहिए। आपके इलाके में आपके पैसे से ही विकास काम होना है, अगर ऐसा नहीं हो रहा है तो आप हमें बताएं। आप ०१८१-३९८८८८४ पर फोन कर सकते हैं या मोबाइल नंबर ९८८८१९०९४५ पर एसएमएस कर अपने इलाके की समस्याएं बता सकते हैं।
वॉर्ड वाइज : नंबर 31