- Hindi News
- बारिश ने खोली वॉर्ड 12 के रामनगर की खस्ता हाल सड़क की पोल
बारिश ने खोली वॉर्ड 12 के रामनगर की खस्ता हाल सड़क की पोल
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पिछले दो दिन से हो रही बरसात ने नगर निगम लुधियाना के विकास के दावों की पोल खोल दी है। वॉर्ड 12 के मुंडियां कलां के रामनगर क्षेत्र की गलियां ही नहीं बल्कि मेन रोड की हालत भी काफी खस्ता है।
यहां के निवासी नारकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। इलाके के विकास की ओर ध्यान न देने से इलाका निवासियों में नगर निगम व पार्षद के प्रति काफी रोष है। उनका कहना है कि क्षेत्र की मेन 33 फुटा रोड की हालत 2 वर्ष से काफी बदतर है। मगर प्रशासन इस ओर कोई ध्यान नहीं है। बरसात के दिनों में लोगों को पैदल चलना भी मुश्किल हो जाता है।
चुनाव में के दिनों में वादे तो किए गए पर अभी तक अमल नहीं किया गया। इलाके के मुकेश कुमार, सनी बब्बर, हरबंस लाल, प्रदीप शाह ने बताया कि बरसात के दिनों में कीचड़ व गंदगी फैल जानें के कारण क्षेत्र में कारोबार पूरी तरह ठप हो जाता है। रामनगर मार्किट की दयनीय हालत में सुधार के के लिए कई बार वार्ड पार्षद को अवगत करवा चुके हैं, परंतु हर बार आश्वासन देकर टाल दिया जाता है। उन्होंने प्रशासन को चेतावनी दी है, यदि 33 फुट रोड की दयनीय हालत हालत सुधारने के लिए कोई कदम नहीं उठाए तो लोगों को मजबूरन जिला प्रशासन का घेराव किया जाएगा।