पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जफर के काव्य संग्रह का लोकार्पण

जफर के काव्य संग्रह का लोकार्पण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
पंजाबी भवन में पंजाबी कवि जसवंत जफर के काव्य संग्रह ‘इह बंदा की हुंदा’ के दूसरे एडीशन का लोक अर्पण किया गया। कार्यक्रम का आयोजन उजागर सिंह की अध्यक्षता में करवाया गया।
उन्होंने बताया इंजीनियर इमारतों, ज्ञान विज्ञान के द्वारा लोगों के घरों में रोशनी ही नहीं, बल्कि लोगों के मन में जगह भी बनाते हैं।
इस अवसर पर पंजाबी लेखक सभा के प्रधान तथा पंजाबी सहित एकेडमी के जरनल सेक्रेटरी रविंदर भट्ठल ने बताया कि पंजाबी लेखक सभा की ओर से भविष्य में पुस्तकों के उपर गोष्ठी भी करवाई जाएंगी व साहित्य को क्षेत्र, कालेज, स्कूलों तथा क्लबों में भी संपर्क बनाया जाएगा।
इस मौके पर पंजाब लेखक के जरनल सेक्रेटरी मनजिंदर तनोया ने शामिल सभी लेखकों का धन्यवाद करते हुए कहा कि जसवंत जफर की शायरी विचारों का विचित्र संसार है। जिसको पुनर व्याख्या में जाना जाता है।