पीएयू किसान मेला 14-15 को
लुधियाना - पंजाब एग्रीकल्चरल यूनिवर्सिटी ((पीएयू)) की ओर से मार्च में किसान मेले का आयोतन किया जा रहा है। एक्सटेंशन एजुकेशन के डायरेक्टर डॉ. एचएस धालीवाल ने कहा कि कुल सात मेले होंगे। पहला मेला फरीदकोट में 4 मार्च, अमृतसर के नागकलां जहांगीर में 6 मार्च, शहीद भगत सिंह नगर में 10 मार्च और गुरदासपुर में 12 मार्च को आयोजित होगा। वहीं, पीएयू कैंप्स में दो दिवसीय ्रमेले का आयोजन 14 और 15 मार्च को होगा। पटियाला के रोणी में 19 मार्च को और बठिंडा में 21 मार्च को किसान मेला करवाया जाएगा। इन मेलों में किसान एग्जीबिशन देखने के साथ तकनीकी जानकारी भी हासिल कर सकते हैं। साथ ही कृषि विशेषज्ञों से भी समस्याओं का हल ले सकते हैं। इस मेले में खरीफ फसलों के बीजों के साथ ही नई तकनीकों और एग्रो टेक्नॉलॉजी के बारे में जान सकेंगे।