दो शायरों की पुस्तकों का लोकार्पण आज
लुधियाना - पंजाबी साहित्य अकादमी की ओर से ‘दो नौजवान शायरों’ की पुस्तकों का लोकार्पण वीरवार को गुरु नानक भवन में होगा। जानकारी देते हुए जसवंत जफर ने बताया कि दो नौजवान शायरों को उत्साहित करने के लिए कवयित्री राज कौर की ‘उखे’ तथा दिलबीर कंग की ‘उड़ीकदी सरदल’ लोकार्पण की जा रही है। इस अवसर पर कार्यक्रम की अध्यक्षता पंजाबी साहित्य एकेडमी के प्रधान गुरभजन सिंह गिल करेंगे। इसी के तहत पुस्तकों की जानकारी प्रों रविंदर भट्ठल, परमजीत धर्म, जसवंत जफर तथा गुस्ताख दिल आदि की ओर से दी जाएगी।