पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बुरे कार्यों को रोकने का लिया प्रण

बुरे कार्यों को रोकने का लिया प्रण

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लुधियाना - चंडीगढ़ रोड स्थित बीसीएम सीनियर सेकंडरी स्कूल के माता देवी हॉल में शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन हुआ। सीबीएसई और केरला स्टेट कमीशन की गाइडलाइंस के तहत बच्चों के अधिकारों को बचाने के लिए व स्टूडेंट्स को इसके लिए जागरूक करने के लिए इस शपथ समारोह का आयोजन किया गया। बच्चों ने अपने सभ्याचार, संस्कृति के लिए गर्व महसूस करने, अधिकारों और कर्तव्यों से पीछे न हटने, किसी भी तरह के बुरे कार्य को बर्दाश्त न करने व ऐसा होने पर अपने पेरेंट्स, अथॉरिटी व पुलिस को रिपोर्ट दिए जाने के लिए प्रण लिया। बच्चों ने दुव्र्यवहार से मुक्त बचपन और सुरक्षित भविष्य के लिए भी शपथ ली। स्कूल प्रिंसिपल डीपी गुलेरिया ने बच्चों के इस शपथ कार्यक्रम की सराहना की व कहा कि इस तरह के कार्य से युवा पीढ़ी भलाई के रास्ते की ओर अग्रसर होगी।