पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • 89 लड़कियों को बांटे साइकिल

89 लड़कियों को बांटे साइकिल

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज, लुधियाना
विधान सभा स्पीकर डॉ चरनजीत सिंह अटवाल ने घुडानी कलां के सरकारी स्कूल में पंजाब सरकार की तरफ से चलाई जा रही माई भागों स्कीम के तहत 89 लड़कियों को साइकिल बांटे। इस मौके डॉ चरनजीत अटवाल ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि लड़कियों की शिक्षा में कोई दिक्कत ना आने के चलते मुख्यमंत्री प्रकाश सिंह बादल की तरफ से माई भागों स्कीम चलाई गई है।
अटवाल ने केंद्र सरकार की निंदा करते हुए कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से 9वीं कक्षा के बच्चों को फेल ना करने की जो नीति बनाई गई है, उससे हमारी नवयुग पीढ़ी को बहुत नुकसान पहुंच रहा है। अकाली-भाजपा सरकार की तरफ से सरकारी स्कूलों में पढऩे वाले बच्चों के लिए डॉ हरगोबिंद खुराना वजीफा स्कीम के तहत 80 प्रतिशत नंबर लेने वाले बच्चों को 30 हजार रुपए हर वर्ष दिए जाएगे।
इस मौके रघबीर सिंह सिंह, बिक्रमजीत सिंह, हरिंदरपाल सिंह, देवी प्रसाद, गुरमुख सिंह, बलवंत सिंह, सरपंच हरजीत सिंह घलौटी, केसर सिंह, केवल सिंह, मनजीत सिंह घुडानी, परविंदरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, जगजीत सिंह, राम सिंह, बलवीर सिंह, तरसेम वर्मा, बलदेव सिंह, अवतार सिंह व अन्य मौजूद थे।