हिंदी भाषण प्रतियोगिता आयोजित
भास्कर न्यूज - लुधियाना
शेरपुर स्थित स्प्रिंग डेल सीनियर सेकंडरी स्कूल में सहोदय स्कूल हिंदी भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में 26 स्कूलों के 52 प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। स्टूडेंट्स ने अपने आत्म विश्वास और बोलने के शानदार ढंग से जजेज को इंप्रेस किया।
कार्यक्रम में स्कूल के मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौर वालिया ने मुख्य मेहमान व एसबीआई के चीफ मैनेजर जेआर ठाकुर ने विशेषातिथि के तौर पर शिरकत की। प्रतियोगिता में स्प्रिंग डेल स्कूल की बवलीन कौर ने पहला, केवीएम स्कूल के रिश्भ अग्रवाल ने दूसरा और ग्रीनलैंड के जसकिरत पाल और डीएवी के चेतन जैन ने संयुक्त रूप से तीसरा स्थान हासिल किया। कंसोलेशन इनाम स्प्रिंग डेल के शुभम दुआ और केवीएम की समृद्धि शर्मा को दिया गया। ओवर ऑल टीम की ट्रॉफी केवीएम स्कूल को दी गई।
स्कूल की मैनेजिंग डायरेक्टर अविनाश कौर वालिया ने सभी विजेताओं को बधाई दी व इनाम और सर्टिफिकेट भी बांटे। उन्होंने कहा कि प्रतिभागियों ने अपनी पूरी मेहनत लगाई है। हार और जीत तो जिंदगी के पहलू हैं। हार से कभी भी डरना नहीं चाहिए। उन्होंने स्टूडेंट्स को हिंदी भाषा का इसी तरह ही तरक्की देने के लिए प्रेरित किया। स्कूल के चेयरमैन निर्मल सिंह वालिया, डायरेक्टर मनदीप सिंह, प्रिंसिपल संदीप रेखी, मुख्याध्यापिका कमलजीत कौर व अन्य स्टाफ सदस्य भी इस मौके पर मौजूद थे।