पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह साहिब में कराया जप तप

गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह साहिब में कराया जप तप

8 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
भास्कर न्यूज - लुधियाना
मॉडल टाउन एक्सटेंशन के गुरुद्वारा शहीद बाबा दीप सिंह जी में जप-तप समागम का आयोजन हुआ।समारोह का आरंभ श्री जपुजी साहिब के पाठ के साथ किया गया। श्री चौपाई साहिब और श्री सुखमनी साहिब के पाठ के साथ संगत को गुरु चरणों के साथ जोड़ा गया। कथावाचकों ने अमीर सिख विरासत का बखान करते हुए कहा कि दुनिया में अगर बलिदान की बात आती है तो सिख धर्म का कोई सानी नहीं। यहां श्री गुरु तेगबहादुर साहिब जिन्हें लोग हिंद की चादर के रुप में भी जानते है के समकक्ष कौन हो पाएगा जिन्होंने धर्म की खातिर अपना शीश ही कटवा दिया। दशम पिता श्री गुरु गोबिंद सिंह महाराज ने चारों पुत्र ही धर्म पर वार दिए। गुरु के लंगर की व्यवस्था प्रबंधन कमेटी द्वारा की गई। इस दौरान बाबा अजीत सिंह, पार्षद हरभजन सिंह डंग हरप्रीत सिंह ,भवजोत सिंह, गुरजीत कौर आदि मौजूद थे।