- Hindi News
- पुनीत नगर के लोगों ने सड़क न बनने पर किया रोड जाम
पुनीत नगर के लोगों ने सड़क न बनने पर किया रोड जाम
भास्कर न्यूज - लुधियाना
टूटी सड़कों व खराब पानी की सप्लाई से परेशान टिब्बा रोड स्थित पुनीत नगर निवासियों ताजपुर रोड जाम कर रोष प्रदर्शन किया। लोगों ने पार्षद व विधायक के खिलाफ जम कर नारेबाजी की। इस दौरान यातायात भी प्रभावित हुआ। लोगों को विधायक रणजीत सिंह ढिल्लों व थाना ताजपुर के इनचार्ज हरभजन सिंह ने शांत कराया व एक महीने के भीतर उनकी समस्या को हल करने का आश्वासन दिया।
इलाका निवासियों का कहना है कि इलाके की पानी की पाइप एक महीने से टूटी पड़ी है। लीकेज के कारण पानी सड़क पर भर जाता है। जिस कारण स्कूली बच्चों व राहगीर का गुजरना मुश्किल हुआ पड़ा है। उन्होंने समस्या के बारे पार्षद गुरप्रीत सिंह गोरा व विधायक रणजीत
ढिल्लों से कई बार शिकायत भी की गई, परंतु समस्या का समाधान नहीं किया गया।
पाइप टूटने के कारण इलाके में हो रही पानी की सप्लाई भी दूषित हो रही है। साथ ही पानी का प्रैशर कम होने से घरों तक भी नहीं पहुंच पाता। इस दौरान गुरप्रीत कौर, ज्योति, राज रानी, दविंदर कौर, कंवलजीत कौर, सुनीता, गुरप्रीत कौर, सुदेश कुमारी, वीना, ममता, रीटा, जसपाल सिंह, सोनी बाबा, सुखदीप सिंह, रघुवीर सिंह, मनोज शर्मा, रोशन लाल, इंद्रजीत सिंह ,चन्द्रभान आदि मौजूद थे।
लोगों ने जाम लगाया तो विधायक ढिल्लों पहुंचे और कहा कि शीघ्र बनेगी सड़क।
॥एक महीने के भीतर इलाके की समस्याओं को हल किया जाएगा। पानी के लिए मैटल की पाइपें डाली जाएंगी। एक फरवरी तक सड़क बनाने का काम भी शुरू होगा। - रणजीत सिंह ढिल्लों, विधायक
विधायक के आश्वासन पर धरना खत्म किया